Categories: News-Headlines

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस के नेता और स्टार प्रचारक मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सभी दलों के नेता शहर भर में रोड शो, घर-घर जाकर चुनाव प्रचार और जन सभाएं कर रहे हैं। कुल 6 सौ 99 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

दिल्‍ली में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। राजधानी में 13 हजार 7 सौ 60 मतदान केद्रों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई तरह के मतदाता अनुकूल उपाय कर रहा है। मतदान के अनुभव को सुगम बेहतर और तेज बनाने के लिए क्‍यू मैनेजमेंट सॉल्‍यूशन क्‍यू.एम.एस ऐप लॉन्‍च किया गया है। मतदान के दिन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 35 हजार से ज्‍यादा दिल्‍ली पुलिस के जवान 19 हजार होमगार्ड और 220 सी.ए.पी.एफ कंपनियां तैनात की जाएंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.