राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह मौसम का अब तक का सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि यह औसत से एक डिग्री कम रहा।
शहर में सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। पड़ोस के फरीदाबाद में (266), गाजियाबाद (262), ग्रेटर नोएडा (224), गुड़गांव (288) और नोएडा (254) में भी खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता दर्ज की गई।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
शहर में शुक्रवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 314 दर्ज किया गया। इससे पहले दिल्ली में मौसम का सबसे कम तापमान बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया था,तब तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग ने दिन में हल्की धुंध छाए रहने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान व्यक्त किया है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 87 प्रतिशत दर्ज किया गया।
आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment