Categories: News-Headlines

दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना, शाम तक गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में आज की सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हालांकि मौसम कार्यालय ने शाम तक गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

दिल्ली में आज सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को गरज के साथ या बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।’’

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली में 29 जून से बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि मानसून दिल्ली से कुछ ही दिन दूर है और पहले 10 दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

आईएमडी के अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी की हवा की गुणवत्ता मंगलवार को बह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर 126 दर्ज की गई, जो मध्यम श्रेणी में आती है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.