Categories: News-Headlines

दिल्ली में पानी बर्बाद करने पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा, निरीक्षण के लिए 2 सौ टीम तैयार

दिल्ली सरकार ने बुधवार को कहा कि नल में पाइप लगा वाहन धोने, निर्माण और वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति के इस्तेमाल पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी के कारण पानी की कमी का सामना कर रही है। शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है।

जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को 200 टीम तैनात करने का निर्देश दिया है ताकि पानी की बर्बादी रोकने के लिए पाइप से कार धोने, पानी की टंकियों से पानी बहते रहने और निर्माण एवं वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति का इस्तेमाल करने जैसी गतिविधियों को रोका जा सके।

डीजेबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को लिखे एक पत्र में आतिशी ने कहा, ‘‘ये टीम बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से तैनात होंगी और पानी की बर्बादी करते पाए जाने पर जुर्माना लगाएंगी। ये टीम निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी अवैध पानी के कनेक्शन को काट देंगी।’’

आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आगामी दिनों में पानी की बर्बादी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि निर्माण स्थलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू आपूर्ति के अवैध कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

Have issued directions to crackdown on wastage of water and illegal water connections. 200 teams of Delhi Jal Board will hit the ground:
1. Fines will be imposed on anyone washing cars with pipes or with overflowing water tanks
2. Illegal water connections at construction sites… pic.twitter.com/2knVoCrtol

— Atishi (@AtishiAAP) May 29, 2024

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.