दिल्ली में सोमवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिसके चलते कई स्थान पर बिजली गुल हो गई। मौसम में आए बदलाव के कारण कई दिन से तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से परेशान दिल्ली वासियों को थोड़ी राहत मिली। बारिश के साथ बादल भी गरजे और 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।
इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में शहर में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया था।
विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में रविवार की शाम हल्की बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment