राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन आज समाप्त हो गया। सम्मेलन में भाग लेने वाले मेहमानों की वापसी के साथ ही शाम से कुछ रूटों पर दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर बस सेवा बहाल कर दी गई। दिल्ली परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि कल से सभी रूटों पर निगम की बसों का नियमित परिचालान शुरू कर दिया जाएगा।
जी-20 शिखर सम्मेलन आज समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो की ट्रेन का कल से सभी कारिडोर पर सुबह करीब छह बजे से परिचालन प्रारंभ हो जायेगा और मेट्रो अपने पूर्व निर्धारित फ्रिक्वेंसी पर उपलब्ध होगी। सभी यात्रियों की सुविधा के लिए आठ सितंबर से मेट्रो के सभी कारिडोर पर सुबह चार बजे से मेट्रो का परिचालन हो रहा था। सुबह चार से सुबह छह बजे के बीच सभी कारिडोर पर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध रहीं। उल्लेखनीय है कि जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त और नई दिल्ली इलाके में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी। लेकिन नई दिल्ली इलाके में मेट्रो के परिचालन पर कोई रोक नहीं थी।
मेट्रो के प्रगति मैदान स्टेशन के गेट को छोडकर सभी स्टेशनों के गेट खुले हुए थे। यह पहला मौका है जब लगातार तीन दिनों तक सुबह चार बजे से दिल्ली मेट्रो का परिचालन किया गया। जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर सरकारी और निजी दफ्तरों में अवकाश घोषित होने से मेट्रो में भी यात्रियों की संख्या करीब एक तिहाई कम रही है। व्यस्त समय में भी मेट्रो में ज्यादा भीड़ नहीं देखी गई। कल से पाबंदियां हटने के बाद मेट्रो अपने निर्धारित समय से चलेगी और दफ्तर खुलने से मेट्रो में भीड़ भी बढ़ेगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment