दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की दर स्थिर है लेकिन मामलों और संक्रमण दर में वृद्धि देखी गयी है।
सत्येंद्र जैन ने कहा कि संक्रमण से होने वाली मौत के मामलों के विश्लेषण के लिए बनायी गई समिति ने पाया कि मृतकों में ज्यादातर वे लोग थे जिन्हें अन्य बीमारियां भी थीं। इस समिति की बैठक बुधवार को हुई।
राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने के पहले 12 दिनों में 133 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले पांच महीनों में 54 लोगों की मौत हुई। इनमें से नौ की दिसंबर में, सात की नवंबर में, चार की अक्टूबर में, पांच की सितंबर में और 29 लोगों की मौत अगस्त में हुई। जुलाई में संक्रमण से दिल्ली में 76 लोगों ने जान गंवायी।
सत्येंद्र जैन ने कहा कि मामलों में जल्द ही गिरावट आनी शुरू हो सकती है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले चार दिनों में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या स्थिर हो गयी है। मामले बढ़ रहे हैं लेकिन अस्पताल में भर्ती मरीजों की दर उसी अनुपात में नहीं बढ़ी है। जब 27,000 मामले आ रहे हैं तो अस्पताल में भर्ती मरीजों की दर उतनी ही है जितनी 10,000 मामले सामने आने के समय थी। अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिर दर यह संकेत देती है कि कोरोना वायरस की यह लहर स्थिर हो गयी है।’’
दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 27,561 मामले आए, जो महामारी के फैलने के बाद से एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं और 40 लोगों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर बढ़कर 26.22 प्रतिशत हो गयी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment