Categories: News-Headlines

दिल्ली में आज से खुलीं शराब की प्राइवेट दुकानें, मिलेगी वॉक-इन सुविधा

दिल्ली में बुधवार से नयी आबकारी नीति लागू होने के साथ ही वॉक-इन सुविधाओं वाली शराब की निजी दुकानें खुल गईं और अब रेस्तरां में बोतलों में शराब परोसी जाएगी।

दिल्ली की नयी आबकारी नीति के तहत महानगर के 32 जोन में शराब की दुकानें खोली जाएंगी। एक जोन में 27 शराब की दुकानें होंगी।

नयी नीति के तहत शहर के कोने-कोने में मौजूदा शराब की दुकानों की जगह कम से कम 500 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले वॉक-इन सुविधा वाले आलीशान शराब की दुकानें खोली जाएंगी। ये दुकानें बड़ी और वातानुकूलित होंगी। शराब के धंधे में लगे लोगों ने नयी शराब व्यवस्था के पहले दिन शराब की किल्लत और संभावित अराजकता की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लोगों को कोई समस्या न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने लगभग 350 दुकानों को लाइसेंस दिए हैं और 10 थोक लाइसेंसधारियों के साथ 200 से अधिक ब्रांडों का पंजीकरण किया गया है। थोक लाइसेंसधारियों ने अब तक विभिन्न ब्रांडों की नौ लाख लीटर शराब की खरीद की है।’’ उन्होंने कहा कि 32 जोनों में सभी आवेदकों को लाइसेंस वितरित किए गए हैं, लेकिन नयी आबकारी नीति के पहले दिन लगभग 300-350 दुकानों के संचालन शुरू होने की संभावना है।

नयी आबकारी नीति के तहत रेस्तरां में बोतलों में शराब की बिक्री की भी अनुमति दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.