राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून पूर्व गतिविधियों के तहत शाम को गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। मानसून के बृहस्पतिवार या शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
शहर में पिछले एक सप्ताह से आर्द्रता का स्तर उच्च तथा तापमान भी काफी अधिक रह रहा है।
सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी सूचकांक ने तापमान 53 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार या शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने 30 जून को शहर में मध्यम बारिश का अनुमान लगाते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। एक जुलाई तक अधिकतम तापमान गिरकर 33-34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 27 जून तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचता है।
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने बताया कि 30 जून को शहर में अच्छी-खासी बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार या शुक्रवार को मानसून के आगमन की घोषणा की जा सकती है।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मानसून ने पिछले 62 साल में जून में 29 बार और जुलाई में 33 बार दिल्ली में दस्तक दी है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment