Categories: News-Headlines

दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं, शनिवार से बारिश होने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि शनिवार से कुछ दिन तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिन में कुछ खास बारिश नहीं हुई है, क्योंकि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव वाला क्षेत्र) देश के मध्य हिस्से में व्याप्त है।

‘स्काईमेट वेदर’ में मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव वाला क्षेत्र) कुछ समय के लिए उत्तरी हिस्सों की ओर बढ़ेगा और शनिवार से दिल्ली तथा अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान केवल मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके बाद, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण इसके कमजोर पड़ने और कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।

पलावत ने बताया कि कम दबाव वाले क्षेत्र के पूरे उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश को एक नया दौर शुरू हो सकता है।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, जुलाई में अतिरिक्त बारिश के बाद अगस्त में अब तक केवल 20.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस महीने में 76.6 मिमी बारिश होती है। दिल्ली में एक जून को मानसून की शुरुआत होने के बाद से 330.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि आमतौर पर इस अवधि में 360.4 मिमी बारिश होती है।

उत्तर-पूर्व दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के अलावा बाकी सभी जिलों में इस मानसून के मौसम में अब तक सामान्य बारिश दर्ज की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

15 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

16 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.