दिल्ली में बुधवार को गर्मी के विकराल रूप धारण करने का पूर्वानुमान है। साथ ही, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। वहीं शनिवार तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कम से कम एक सप्ताह तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मार्च के आखिरी सप्ताह से ही दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है।
आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय तक मौसम शुष्क के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है।’’
आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क पश्चिमी हवाओं के चलने से बारिश के अभाव कारण गर्मी अधिक बढ़ गई है। दिल्ली में मार्च में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई थी, ऐसा 2018 के बाद पहली बार हुआ है। आमतौर पर मार्च में औसतन 15.9 मिमी बारिश होती है। भारत में 122 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक गर्मी रही।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment