Categories: News-Headlines

दिल्‍ली नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की याचिका पर उच्‍चतम न्‍यायालय में 3 फरवरी को सुनवाई होगी

दिल्‍ली नगर निगम के मेयर चुनाव जल्द कराने को लेकर आम आदमी पार्टी-आप की याचिका पर उच्‍चतम न्‍यायालय में 3 फरवरी को सुनवाई होगी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने आज कहा कि पूरे देश में यह बात साफ हो गई कि आम आदमी पार्टी मेयर का चुनाव कराना चाहती है और भाजपा दिल्‍ली नगर निगम पर अवैध कब्जा कायम रखना चाहती है।

“आप” ने उच्‍चतम न्‍यायालय में दिल्‍ली नगर निगम का समय से मेयर, डिप्टी मेयर और स्टेंडिंग कमेटी के चुनाव कराने की मांग की है। आम आदमी पार्टी की याचिका उच्‍चतम न्‍यायालय में मंजूर हो गई है। इसके ऊपर अब तीन फरवरी को सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि दिल्‍ली नगर निगम में भाजपा कब्जा नहीं छोड़ेगी इसलिए आम आदमी पार्टी को देश की सबसे बड़ी अदालत में जाना पड़ा है। भाजपा की केंद्र सरकार और दिल्‍ली नगर निगम को उच्‍चतम न्‍यायालय सख्त आदेश दे ताकि दिल्‍ली नगर निगम में जल्द से जल्द सरकार बनाई जाए।

भारद्वाज ने आगे कहा कि हम उच्चतम न्यायालय का हाथ जोड़कर धन्यवाद करते हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से उच्चतम न्यायालय में दिल्‍ली नगर निगम में जल्द से जल्द मेयर, डिप्टी मेयर और स्टेंडिंग कमेटी के चुनाव कराने और एल्डरमेन (नॉमिनेटेड काउंसलर्स) के वोट पर रोक लगाने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। इससे पूरी दिल्ली और देश में आज यह बात साफ हो गई कि आम आदमी पार्टी चुनाव कराना चाहती है ताकि जल्द से जल्द दिल्‍ली नगर निगम में सरकार बनें। दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.