Categories: News-Headlines

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में सुबह दोपहर 12 बजे तक 18% मतदान दर्ज़

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में सुबह दोपहर 12 बजे तक 18% मतदान दर्ज़ किया गया। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डो के चुनाव के लिए मतदान जारी है। वोट शाम साढ़े पांच बजे तक डाले जा सकेंगे। मतगणना बुधवार को होगी। 250 वार्ड में से 104 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 709 महिलाएं और 640 पुरुष समेत कुल 1,349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।

दिल्‍ली नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 13 हजार 600 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 3 हजार से अधिक मतदान केंद्र संवेदनशील है। कुल मतदान केंद्रों में से 68 आदर्श मतदान केंद्र और इतने ही पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनका संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों के हाथ में है। नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान किसी तरह की कोई गडबड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के भी व्‍यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्‍यवस्‍था में लगभग 40 हजार दिल्‍ली पुलिसकर्मी, 20,000 होमगार्ड और 108 अर्धसैनिक और राज्य सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.