दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में लॉकडाउन प्रतिबंधों में चरणबद्ध रूप से और छूट देने की घोषणा की है। नए दिशा-निर्देशों के तहत अब सभी बाजार रोज खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि कल से 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ रेस्त्रां खुल सकेंगे। सभी बाजार और मॉल अब सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगे।
धार्मिक स्थल खुलेंगे लेकिन श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घोषणा की कि साप्ताहिक बाजार खुलेंगे लेकिन एक ज़ोन में एक ही बाजार खोलने की अनुमति होगी। सार्वजनिक स्थानों जैसे बैंक्वेट हाल और होटलों में शादी के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। शादी-विवाह का आयोजन घर पर हो सकेगा और इसमें अधिकतम 20 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति होगी। अंतिम संस्कार में भी 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी में सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए दो सवारियों के ही बैठने की अनुमति होगी। श्री केजरीवाल ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, सिनेमाहाल और स्विमिंग पूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
सोशल पॉलिटिकल, स्पोर्ट्स, इंटरटेनमेंट, एकेडमिक, कलचरल, रिलीजियस, फेस्टीवल्स इससे रिलेटेड जितनी गैदरिंग्स हैं कोई भी गैदरिंग अलाउड नहीं होंगी। स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्क्स, एम्यूजमेंट पार्क्स, वाटर पार्क्स बंद रहेंगे। बिजनेस टू बिजनेस एक्जीबिशन्स, स्पाज, जिमनेजियम, योगा इंस्टीट्यूट और पब्लिक पार्क्स और गार्डन्स बंद रहेंगे। प्राइवेट आफिसेज जितने हैं वो 50 पर्सेंट कैपेसिटी पर काम करेंगे। कल से पूरी तरह से सारी दुकानें खुल सकती हैं!
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment