Categories: News-Headlines

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ सर्वोच्‍च न्‍यायालय में दायर याचिका वापस ली

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब नीति घोटला मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायालय से अपनी गिरफ्तारी के विरूद्ध दायर की गई याचिका वापस ले ली है।

भारत राष्‍ट्र समिति-बीआरएस की नेता के. कविता की याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के सुनवाई करने से इंकार करने के कुछ घंटों बाद यह फैसला आया है। के. कविता को पिछले सप्‍ताह इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। के. कविता मामले की सुनवाई करने वाली पीठ को ही अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करने की जिम्‍मेदारी दी गई थी।प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले से जुडे दिल्‍ली शराब नीति घोटाले में श्री केजरीवाल का नाम लिया था।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय के नौ समन नजरअंदाज किए हैं जबकि उन्हें इनका सम्मान करना चाहिए था। संबित पात्रा ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री लगातार कहते रहे हैं कि ये समन अवैध है और वह जांच एजेंसी के सामने उपस्थित नहीं होंगे।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के कारण दिल्ली विधानसभा का आज होने वाला विशेष सत्र रद्द कर दिया गया है। सदन की अगली बैठक 27 मार्च को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

Income Tax Rules: पुराने गहने बदलने से पहले जान लें इनकम टैक्स का पूरा खेल, वरना पड़ेगा भारी

भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More

11 hours ago

मामा से मिला था आइडिया तो दो लाख रुपए लगाकर शुरू किया बिजनेस, आज लाखों की हो रही है कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More

11 hours ago

Anu Meena Death Case: ‘तेरे घर वाले फकीर..’ पति के तानों से टूटी अनु मीणा, CCTV और WhatsApp चैट ने खोले सारे राज

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More

11 hours ago

QUAD Meet Live: क्वाड मीट में जयशंकर से मिलेंगे तीन यार, चीन की निकालेंगे काट, तेल-गैस सप्लाई पर भी बात

राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More

11 hours ago

कर्नाटक के लिए आज अहम दिन, मुख्यमंत्री बदलने पर कांग्रेस हाईकमान आज करेगा फैसला, सिद्दा-डीके सब दिल्ली दरबार में हाजिर

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More

11 hours ago

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.