Categories: News-Headlines

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज दिल्‍ली विधानसभा में वित्‍तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। मुख्‍यमंत्री के पास वित्‍त मंत्रालय का भी कार्यभार है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में दिल्‍ली की नवनिर्वाचित सरकार का यह पहला बजट है। सदन में बजट पेश करते हुए रेखा गुप्‍ता ने कहा कि एक लाख करोड़ रूपए के प्रस्‍तावित इस बजट में राज्‍य के विभिन्‍न क्षेत्रों में विकास और उन्‍नति पर अधिक बल दिया गया है।

मुख्‍यमंत्री ने घोषणा की कि बजट में 28 हजार करोड़ से अधिक धनराशि खर्च किए जाने का प्रावधान है जो पिछले बजट से लगभग दोगुनी है। दिल्‍ली सरकार की अग्रिम योजना महिला समृद्धि योजना के लिए बजट में 5100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्‍होंने यह भी घोषणा की कि सरकार ने राष्‍ट्रीय राजधानी के सौ विभिन्‍न क्षेत्रों में अटल कैंटीन स्‍थापित करने के लिए एक सौ करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

मुख्‍यमंत्री ने इस बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस बजट से दिल्‍ली एक वैश्विक ढांचागत हब यानि केंद्र बन जाएगा। कल विधानसभा में इस पर चर्चा होगी। दिल्‍ली विधानसभा का बजट सत्र इस महीने की 28 तारीख तक चलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

3 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

3 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

5 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.