Categories: News-Headlines

दक्षिण पश्चिम मॉनसून श्रीलंका से केरल की तरफ आगे बढ़ा

दक्षिण पश्चिम मॉनसून छह दिन रुकने के बाद श्रीलंका पहुंच चुका है और अब केरल की तरफ आगे बढ़ रहा है।मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा,‘‘दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्से में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। अगले 48 घंटे में मॉलदीव, लक्षद्वीप के आसपास के हिस्सों में इसके पहुंचने के आसार हैं।’’

खबरों के अनुसार, केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है और मौसम कार्यालय ने अगले दो दिन में केरल में और लक्षद्वीप में व्यापक पैमाने पर बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘मॉनसून के केरल की ओर बढ़ने पर पूरी नजर रखी जा रही है।’’ सामान्य तौर पर मॉनसून केरल में एक जून को पहुंचता है अब इसके चार दिन पहले पहुंचने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने इस माह बंगाल की खाड़ी में चक्रवात असानी के कारण तेजी पकड़ ली है।

मॉनसून वक्त से काफी पहले 16 मई को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पहुंच गया था और च्रकवात के शेष प्रभाव के चलते इसके आगे बढ़ने के आसार थे।

‘यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग’ में शोधकर्ता अक्षय देवरस ने ट्वीट किया, ‘‘खुशखबरी, छह दिन रुकने के बाद अरब सागर से उठने वाला मॉनसून आगे बढ़ा है। मॉनसून अब श्रीलंका पहुंच गया है और अगला पड़ाव केरल होगा। इस बीच बंगाल की खाड़ी से उठने वाले मॉनसून ने 20 मई से कोई प्रगति नहीं दिखाई है।’’

Leave a Comment

Recent Posts

अगले दो दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना: मौसम विभाग

India Meteorological Department ने अगले दो दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण लू… Read More

5 minutes ago

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

16 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

1 day ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

1 day ago

This website uses cookies.