Categories: News-Headlines

दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पहुंचा

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। इसके प्रभाव से तटीय कर्नाटक में कई स्थानों और राज्‍य के कुछ अंदरूनी इलाकों में वर्षा हो रही है। मैसूरु जिले के पेरियापत्‍तन और चामराजनगर में सात सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उडुपी जिले के पनाम्बुर और कोटा तथा हासन जिले के बल्लूपेट में छह सेंटीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में तटीय कर्नाटक में कई स्थानों और राज्‍य के कई अंदरूनी हिस्‍सों में गरज के साथ वर्षा होने की आशंका है। बेंगलुरु में अगले 48 घंटों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शिवमोगा, बेंगलुरू ग्रामीण और चिकमगलूर जिलों में आज गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.