दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने अपना सबसे बडा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। दोनों देशों ने क्षेत्र प्रशिक्षण की बहाली के साथ ही इस अभ्यास की शुरूआत की है। खबरों के अनुसार इस वार्षिक ग्रीष्मकालीन अभ्यास का नाम बदलकर उल्ची फ्रीडम शील्ड रखा गया है। यह अभ्यास अगले महीने की पहली तारीख तक चलेगा। चार साल में पहली बार दोनों सेनाएं उत्तर कोरिया के हमले का जवाब देने की तैयारी के लिए यह अभ्यास कर रही हैं।
दक्षिण कोरिया ने आज अलग से चार दिवसीय उल्ची नागरिक सुरक्षा अभ्यास भी शुरू किया। इसे कोविड महामारी के उभरने के बाद पहली बार सरकार की तैयारी को बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। सैन्य और नागरिक अभ्यास का उद्देश्य चिप कारखानों और आपूर्ति श्रृंखलाओं जैसी प्रमुख सुविधाओं पर साइबर खतरों से निपटने के साथ-साथ, युद्ध के बदलते तरीकों के अनुरूप तैयारियों में सुधार करना है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment