Categories: News-Headlines

दक्षिणी रूस में एक गैस स्‍टेशन में आग लगने से 25 लोगों की मृत्यु, 67 घायल

दक्षिणी रूस के दागेस्‍तान में एक गैस स्‍टेशन में आग लगने की घटना में 25 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। कल रात मखाचाकला में पहले सड़क के किनारे एक ऑटो रिपेयर की दुकान में आग लगी जिसके कारण पास के ही गैस स्‍टेशन में विस्‍फोट हो गया। इस घटना में 67 लोग घायल हुए हैं जिनमें दस की हालत गंभीर है। रूस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि मखाचाकला अस्‍पताल में घायलों के इलाज के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्‍ध हैं। खबरों के अनुसार गैस स्‍टेशन के आठ टैंकों में से दो में विस्‍फोट हुआ और यह छह सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में फैल गया। दमकल विभाग को आग बुझाने में तीन घंटे से अधिक समय लगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.