Categories: News-Headlines

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है। इस बीच, विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार नामांकन भरने से पहले चुनावी रैलियां निकाल रहे हैं।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सभी 55 उम्मीदवार अपने-अपने जिलों में चुनाव अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कुछ उम्मीदवारों ने भी अपने पर्चे दाखिल किए हैं जबकि कुछ उम्मीदवार पर्चे भरने जा रहे हैं। नामांकन भरने वाले जाने-माने उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉक्टर माणिक साहा शामिल हैं। उन्होने पर्चा भरने से पहले आज सुबह अगरतला में विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की। वे अगरतला में टाउन बार्दोआली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार आशीष साहा ने भी अपना नामांकन भरा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने भी बनमाली निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा भरा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेताओं के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी रैली में हिस्सा लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने भी सोनामुरा सब-डिविजन के धनपुर निर्वाचन क्षेत्र से अपना पर्चा भरा है। कांग्रेस विधायक सुदीप राय बर्मन ने भी छह अगरतला निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है। इस बीच, टिपरा मोथा पार्टी के उम्मीदवारों ने भी आज अपने-अपने पर्चे भरे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

13 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

15 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

17 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.