Categories: News-Headlines

त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हुई

त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कल भारतीय जनता पार्टी और इंडिजिनस पीपल्‍स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा- आईपीएफटी ने एक बार फिर गठबंधन को जारी रखने का निर्णय लिया। आईपीएफटी के नेताओं ने राज्‍य में जनजातीय लोगों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। सीटों को लेकर हुए समझौते के अनुसार, भाजपा 55 और आईपीएफटी पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने त्रिपुरा चुनाव के लिए अपने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शामिल हैं। इस बीच, त्रिपुरा की पश्चिमी जिला पुलिस ने शराबरोधी अभियान के तहत हरिकांतपाड़ा और गबर्डी इलाकों से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। त्रिपुरा पुलिस ने कल तेलियामुरा के हवैलबाड़ी इलाके से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किए।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.