Categories: News-Headlines

त्रिपुरा के 50वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा की स्थापना और उनके विकास में योगदान देने वाले लोगों को नमन किया। उन्होंने माणिक्य वंश के काल से इस राज्य की गरिमा और योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने इस राज्य के लोगों की एकता और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री आज त्रिपुरा के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोल रहे थे।

प्रधानमंत्री ने तीन वर्षों के सार्थक विकास को रेखांकित किया और कहा कि डबल इंजन वाली सरकार के अथक प्रयासों से त्रिपुरा अवसरों की धरती बन रही है। विकास के विभिन्न पैमानों पर त्रिपुरा के बेहतरीन प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के जरिए, यह राज्य तेजी से व्यापार गलियारे का केंद्र बन रहा है। आज सड़क के साथ-साथ रेलवे, वायु और जलमार्ग त्रिपुरा को शेष विश्व के साथ जोड़ रहे हैं। डबल इंजन वाली सरकार ने त्रिपुरा की काफी समय से लंबित पड़ी मांग को पूरा किया और बांग्लादेश के चटगांव समुद्री बंदरगाह तक पहुंच प्राप्त की। इस राज्य ने 2020 में अखौरा एकीकृत चेक पोस्ट के जरिए बांग्लादेश से पहला माल प्राप्त किया। प्रधानमंत्री ने महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे के हालिया विस्तार का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने गरीबों को पक्के घर देने और आवास निर्माण में नई तकनीक के इस्तेमाल के संबंध में राज्य में हुए प्रशंसनीय कार्यों की चर्चा की। ये लाइट हाउस परियोजनाएं (एलएचपी) छह राज्यों में चल रही हैं और उनमें त्रिपुरा भी एक है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के काम तो महज एक शुरुआत है और त्रिपुरा की वास्तविक क्षमता का उपयोग होना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता से लेकर बुनियादी ढांचे के विकास तक के क्षेत्र में जो कदम उठाए जा रहे हैं, वे इस राज्य को आने वाले दशकों के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में लाभ और सुविधाओं की संतृप्ति जैसे अभियान त्रिपुरा के लोगों के जीवन को आसान और बेहतर बनायेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, त्रिपुरा भी अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “नए संकल्पों और नए अवसरों की दृष्टि से यह एक महान समय है।”

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

21 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.