तेलंगाना सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, उनके परिवार और कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आने वाले पेंशनभोगियों के लिए नकद रहित स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने कल कर्मचारी स्वास्थ्य कल्याण न्यास (ई एस सी टी) का गठन किया।
कर्मचारी और पेंशनभोगी हर महीने ई एस सी टी में एक निर्धारित राशि का अंशदान करेंगे। यह राशि हर महीने उनके वेतन अथवा पारिश्रमिक या पेंशन से काटी जाएगी। राज्य सरकार भी हर महीने इस न्यास में समान धनराशि का योगदान करेगी। ई एस सी टी का न्यासी बोर्ड नीतिगत मामलों में सरकार से सिफारिश करेगा और आने वाले दिनों में राज्य सरकार कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के लिए एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति भी करेगी। नई कर्मचारी स्वास्थ्य योजना को लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये जाएंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment