तेलंगाना में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया है। राज्य के 13 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार आज शाम 4 बजे तक चला, जबकि 106 क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक चला। सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज आदिलाबाद में चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस देवराकोण्डा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार में जुटे हुए हैं। केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हनमकोण्डा में रैली कर रही हैं। जबकि एक अन्य मंत्री भागवत कराड संगारेड्डी जिले में प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने अलवर में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई निजामाबाद शहरी क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण आज हैदराबाद में रोड़ शो किया। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आश्वासन दिया है कि तेलंगाना में ऑटो रिक्शा चालकों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। उन्होंने कल्याण कार्यक्रमों को इस तरह से लागू करने का आश्वासन दिया ताकि इसका लाभ सभी को मिल सके। हैदराबाद में उन्होंने ऑटो रिक्शा चालकों, सफाई कर्मचारियों और अन्य लोगों से मुलाकात की। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज जाहिराबाद में जनसभा को संबोधित कर रही हैं। दोनों नेता आज मल्काजगिरी में रोड शो में भाग लेंगे। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी तेलंगाना में प्रचार कर रहे हैं।
भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज वारंगल में जनसभा को संबोधित किया। इसी क्षेत्र की एक विधानसभा सीट से वे स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तारक रामाराव आज कामारेड्डी क्षेत्र में रोड शो कर रहे हैं जहां से उनके पिता चुनाव लड़ रहे हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment