Categories: News-Headlines

तेलंगाना में भीषण वर्षा के कारण हैदराबाद के निचले और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पानी भर गया

तेलंगाना में कल शाम गरज के साथ भीषण वर्षा के कारण हैदराबाद के निचले और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पानी भर गया। मूसलाधार बारिश का असर यातायात पर भी पड़ा, क्योंकि हैदराबाद की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। शहर के बहुत से भागों में कई घंटों तक आंधी भी चली। उप्पल, नागोल, एलबी नगर, तारनाका, बोडुप्पल, अम्बरपेट, नामपल्ली, मेहदीपट्टनम और मलकपेट सहित बहुत से क्षेत्रों में वर्षा हुई। शहर के कई भागों में एक घंटे में नौ सेंटीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने हैदराबाद में येलो अलर्ट जारी किया है और आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की है। राज्य के अन्य जिलों में भी अगले दो दिनों तक वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.