Categories: News-Headlines

तेलंगाना में अत्यधिक वर्षा के कारण हुए नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय अंतर-मंत्रालयीय दल प्रभावित क्षेत्रों के दौरे में

केंद्रीय अंतर-मंत्रालयीय दल के अधिकारी तेलंगाना में हाल में अत्यधिक मूसलाधार वर्षा के कारण हुए नुकसान के आकलन के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। दल का नेतृत्व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव कुणाल सत्यार्थी कर रहे हैं। इसके सदस्यों में वित्त, सड़क परिवहन, जल शक्ति और कृषि जैसे विभिन्न विभागों तथा राष्ट्रीय सुदूर संवेदन प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हैं। वे लोग अगले तीन दिनों तक प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करेंगे। हैदराबाद में राजस्व विभाग से जानकारी हासिल करने के बाद दल के सदस्य आज वारंगल पहुंचेंगे। यह दल कल भूपालपल्ली जिले के मोरान्चपल्ली गांव का भी दौरा करेगा। कुछ ही घंटों की भीषण वर्षा के कारण यह गांव जलमग्न हो गया और इसे तबाही का सामना करना पड़ा।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.