Categories: News-Headlines

तेलंगाना के कई भागों में बहुत भारी वर्षा जारी

तेलंगाना के कई भागों में बहुत भारी वर्षा हो रही है। मुलुगू जिला के अधिकारियों, पुलिस और वन के अधिकारियों सहित राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल- एनडीआरएफ की टीमों ने जंगल के बीच मुत्‍याला धारा झरने के निकट जल प्रवाह में फंसे लगभग 160 पर्यटकों को निकाला। राज्‍य के पर्यटन मंत्री श्रीनिवास गौड ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे पर्यटकों को निकालकर उनके स्‍थानों पर भेज दिया गया है। ये पर्यटक जंगल में झरने को देखने गये थे। श्रीनिवास गौड ने लोगों और पर्यटकों से खराब मौसम के दौरान झरने के पास नहीं जाने का आग्रह किया है।

इस बीच राजमार्ग पर 15 फीट ऊंचे जल प्रवाह के कारण भूपालपल्‍ली और परकल के मध्‍य राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हुआ है।

कृष्‍णा और गोदावरी नदियों पर चल रही कई परियोजनाओं में जल स्‍तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। अधिकारी भारी जल प्रवाह को छोडने के लिए सभी द्वार खोल रहे हैं। स्‍थानीय अधिकारियों ने क्षेत्र के आस-पास के निवासियों के लिए बाढ का अलर्ट जारी किया है। एहतियात के रूप में कई जिलों से हजारों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

35 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.