Categories: News-Headlines

तूफान मंडूस से निपटने की तैयारियों पर तमिलनाडु में AAI और अन्‍य विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान मंडूस से निपटने की तैयारियों पर आज तमिलनाडु में भारतीय विमान पत्‍तन प्राधिकरण और अन्‍य विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान से तमिलनाडु पुद्दुचेरी, कराईकल और दक्षिणी आंध्रप्रदेश में कई स्‍थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

भारतीय विमान पत्‍तन प्राधिकरण के निदेशक डॉ. शरद कुमार ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छोटे विमानों को तैनात करने और सभी तरह के जरूरी उपकरणों की व्‍यवस्‍था भी की जा रही है।

तैयारियों की देखरेख कर रहे महाप्रबंधक एस.एस. राजू ने बताया कि खराब मौसम होने पर उड़ानों को चेन्‍नई की बजाय अन्‍य सुरक्षित स्‍थानों से संचालित किया जा सकता है।

बैठक में, आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी खाद्य वस्‍तुओं का पर्याप्‍त मात्रा में भंडारण करने का भी फैसला किया गया। सभी अधिकारी स्थिति की समीक्षा करने के लिए हर छह घंटे बाद बैठक करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.