तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढकर 24 हजार से अधिक हो गई है। इस बीच मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य युद्ध-स्तर पर जारी है।
छह फरवरी को तुर्किए और सीरिया के बडे हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता सात दशमलव आठ मापी गई। भूकंप से बडे पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है।
संयुक्त राष्ट्र के आपदा राहत मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफ़िथ्स ने आज कहा कि यह क्षेत्र में पिछले सौ वर्षों में आया सबसे विनाशकारी भूकंप है।
राहत और बचाव कार्यों में लगी एजेंसियों का कहना है कि कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढने की आशंका है। कडाके की ठंड की वजह से बचाव कार्यों में बाधा आ रही है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment