डब्ल्यूपीएस (कोलकाता) के कैप्टन वीएस बावा के नेतृत्व में 3 मार्च, 2023 को तीसरी 25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग (खींचने वाली नौका) को कोलकाता स्थित मैसर्स टीटागढ़ वैगन्स प्राइवेट लिमिटेड के यार्ड 337 (अश्व) में लगाया गया। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरणों/प्रणालियों के साथ यह टग रक्षा मंत्रालय की “मेक इन इंडिया” पहल का गौरवशाली ध्वजवाहक है।
भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप छह 25 टन बोलार्ड पुल टग के निर्माण का अनुबंध कोलकाता स्थित मैसर्स टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड के साथ किया गया है। इस टग का निर्माण 30 साल के सेवा काल के साथ किया जा रहा है। इनकी उपलब्धता नौसेना के पोतों और पनडुब्बियों को बर्थिंग व अन-बर्थिंग, टर्निंग और मैन्युवरिंग (युद्धाभ्यास) के लिए सीमित जल में सहायता प्रदान करके भारतीय नौसेना (आईएन) की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी। इसके अलावा ये टग पोतों और लंगर में अग्निशमन सहायता भी प्रदान करेगी और सीमित खोज व बचाव कार्यों के लिए सक्षम होगी।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment