Categories: News-Headlines

ताइवान में समुद्री तूफान हाइकुई को देखते हुए लगभग 3 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

ताइवान में समुद्री तूफान हाइकुई को देखते हुए लगभग तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस तूफान से ताइवान के दक्षिणी और पूर्वी हिस्‍से में भारी वर्षा होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। तूफान हाइकुई के, ताइवान के सुदूर दक्षिण-पूर्वी पर्वतीय क्षेत्रों में तट से टकराने की संभावना है। ताइवान के राष्ट्रपति ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने और खासकर तटवर्ती इलाकों में, पहाड़ों पर अथवा मछली पकड़ने के लिए न जाने की सलाह दी है।

ताइवान की दो मुख्‍य घरेलू एयरलाइनों-यूएनआई एयर और मैंडरिन एयरलाइंस ने आज अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। निकटवर्ती द्वीपों के लिए फेरी सेवा भी रद्द कर दी गई है। बाढ़ से राहत और बचाव के लिए सेना की सेवाएं ली जा रही हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा के दावों के बीच NEET 2026 की व्यवस्था पर सवाल, आखिर सुरक्षा तंत्र में कहां रह गई कमी?

 NEET 2026 को बनाया गया था ‘लीक-प्रूफ’, फिर भी कैसे फेल हो गया परीक्षा सुरक्षा… Read More

52 minutes ago

ट्रंप के रहस्यमयी ‘Discombobulated’ संदेश के बाद ईरान-अमेरिका तनाव फिर सुर्खियों में, नई चेतावनियों से बढ़ी वैश्विक चिंता।

 ईरान युद्ध अपडेट: ट्रंप का रहस्यमयी ‘Discombobulated’ संदेश, अमेरिका ने फिर युद्ध शुरू करने की… Read More

1 hour ago

विशाल अजगर के ऊपर लेटी बच्ची का वीडियो इंटरनेट पर वायरल, परिवार के वीडियो बनाने पर लोगों ने जताई कड़ी नाराजगी।

 बिना डरे अजगर पर लेटी रही बच्ची, घरवाले बनाते रहे वीडियो, वायरल क्लिप देख भड़के… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.