Categories: News-Headlines

तमिलनाडु के वित्‍त मंत्री पीटीआर पलनीवेल त्‍यागराजन ने राज्‍य की वित्‍तीय स्थिति पर श्‍वेत पत्र जारी किया

तमिलनाडु के वित्‍त मंत्री पीटीआर पलनीवेल त्‍यागराजन ने कहा है कि राज्‍य पर पांच लाख 70 हजार करोड रूपये का कर्जा है। राज्‍य की वित्‍तीय स्थिति पर उन्‍होंने कल चेन्‍नई में श्‍वेत पत्र जारी किया। पीटीआर पलनीवेल त्‍यागराजन ने कहा कि बड़े पैमाने पर राजस्‍व घाटे और बिजली उत्‍पादन और वितरण की सरकारी कंपनियों की गलत नीतियों के कारण राज्‍य इतने बड़े कर्ज में डूबा है।

वित्‍तमंत्री पलनीवेल त्‍यागराजन ने कहा कि राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी लाने के लिए वित्‍तीय स्थिति सुधारने के कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। उन्‍होंने कहा कि सरकार और सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों के कर्जों का ब्‍याज ही हर रोज करीब 295 करोड़ रुपये बनता है। उन्‍होंने कहा कि केन्द्र सरकार से स्‍थानीय निकायों के लिए मिले दो हजार 577 करोड़ रुपये का अनुदान का उपयोग नहीं हो पाया, क्‍योंकि चुनाव समय से नहीं कराये गये। राज्‍य के सरकारी परिवहन निगम हर रोज 15 करोड़ रुपये और बिजली बोर्ड 55 करोड़ रुपये के घाटे पर चल रहे हैं। दूसरी ओर विपक्ष के नेता इडापडी पलनीस्‍वामी का कहना है कि सरकारी कर्जे का मुख्‍य कारण परिवहन के किरायों और बिजली के दाम में बढोत्‍तरी नहीं करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

12 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

12 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

14 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

16 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.