तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कोयंबटूर कार सिलेंडर विस्फोट मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) को सौंपने का आदेश दिया है। शीर्ष अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद सरकार ने आज यह फैसला लिया।
राज्य सरकार के एक वक्तव्य में कहा गया है कि राज्य की पुलिस पहले ही इस मामले की जांच कर चुकी है। वक्तव्य के अनुसार चूंकि यह मामला तमिलनाडु से बाहर का है, इसलिए केंद्र सरकार से इस मामले को एनआईए को सौंपने की अपील की गई है। कोयंबटूर के कुछ विशेष क्षेत्रों में तीन नए थाने बनाने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि भविष्य में इस तरह के मामलों से निपटने के लिए विशेष बल का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोयंबटूर और राज्य के प्रमुख शहरों में अति संवेदनशील कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक में खुफिया विभाग के और कर्मचारियों की नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए लोगों से सहायता लेने और उन्हें पुरस्कृत करने का फैसला लिया गया।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment