Categories: News-Headlines

डेनमार्क की यूरोपीय संसदीय समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की

डेनमार्क की यूरोपीय संसदीय समिति के अध्यक्ष नील्स फ्लेमिंग हेन्सन के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संसद भवन में मुलाकात की। ओम बिरला ने कहा कि दोनों देश शांति, लोकतंत्र और मानवाधिकारों का समर्थन करते हैं। उन्‍होंने दोनों देशों के बीच नियमित संसदीय आदान-प्रदान पर बल दिया और बातचीत की एक नियमित प्रक्रिया विकसित करने का भी सुझाव दिया।

लोकसभा अध्यक्ष ने सितंबर 2020 में हस्ताक्षरित भारत और डेनमार्क के बीच हरित रणनीतिक साझेदारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से दोनों देशों के बीच समन्वय में सुधार हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे आने वाले समय में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में वृद्धि होगी। ओम बिरला ने कहा कि भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों और व्यापार और आर्थिक संबंधों जैसे आपसी हित के क्षेत्रों में दोनों देशों के लिए बहुत संभावनाएं हैं।

ओम बिरला ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि भारत ने ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के आदर्श वाक्य के साथ जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में पूरी दुनिया को एकजुट करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.