Categories: News-Headlines

डेनमार्क की महारानी मार्गरेट द्वितीय ने आज कोपेनहेगन के ऐतिहासिक अमालियनबोर पैलेस में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया

डेनमार्क की महारानी मार्गरेट द्वितीय ने आज कोपेनहेगन के ऐतिहासिक अमालियनबोर पैलेस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क के राजसिंहासन पर महारानी के आरोहढ़ की स्वर्ण जयंती के अवसर पर उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के वर्षों में भारत-डेनमार्क के सम्बंधों की बढ़ती प्रगाढ़ता,विशेषकर हरित रणनीतिक साझेदारी के विषय के बारे में महारानी को अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में डेनमार्क के शाही परिवार की भूमिका की भी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शानदार आतिथ्य-सत्कार के लिये महारानी को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

3 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.