Categories: News-Headlines

टोक्यो पैरालंपिक के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया

टोक्यो पैरालंपिक 2020 के पदक विजेताओं को आज शाम नई दिल्ली में एक समारोह में सम्मानित किया गया। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इन पदक विजेताओं को सम्मानित किया। हाल में संपन्न तोक्यो पैरालिंपिक खेलों में देश ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य सहित 19 पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया है।

टोक्यो 2020 में, भारत ने 19 पदक जीते हैं और इस तरह से भारत टोक्यो 2020 में प्रतिस्पर्धा करने वाले 162 देशों के बीच पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा और जीते गए कुल पदकों के आधार पर हमारे देश की 20वीं रैंकिंग रही। भारत ने 1968 में पैरालंपिक खेलों में भाग लेना शुरू किया था और तब से लेकर 2016 तक पैरालंपिक खेलों में केवल 12 पदक जीते थे।

इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय दल ने 19 पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है और देश के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 2016 पैरालिंपिक में 19 सदस्यीय भारतीय दल भेजा गया था लेकिन इस बार 54 सदस्यीय दल ने तोक्यो पैरालिंपिक में हिस्‍सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से 19 पदक जीते। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि सभी 54 खिलाडी टारगेट ओलंपिक पोडियम स्‍कीम-टॉप्‍स का हिस्सा रहे हैं जिससे उन्‍हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली है। अनुराग सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि भारत सरकार खिलाडि़यों को सहायता प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी ताकि वे भविष्य में होने वाली स्‍पर्धाओं में और अधिक पदक जीत सकें।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

11 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.