भारत ने आज अपने दिन की शुरुआत तलवारबाजी, तीरंदाजी और टेबल टेनिस में जीत के साथ की है। तीरंदाजी में पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अतानु दास, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव की टीम ने कजाकिस्तान को 6-2 से हराया। क्वार्टर फाइनल में आज ही भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। टेबल टेनिस में पुरुष सिंगल्स में अचंत शरत कमल ने पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया का 4-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। आज ही महिला सिंगल्स में सुतिर्थ मुखर्जी दूसरे दौर का मैच खेलेंगी, जबकि मनिका बत्रा तीसरे दौर का मुकाबला खेलेंगी। तलवारबाजी में भवानी देवी ने अपना पहला मुकाबला जीता, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्हें फ्रांस की मौनो बहुनेय से 7-15 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष डबल्स बैडमिंटन में सात्विक साई राज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोडी दूसरे दौर के मैच में बैडमिंटन कोर्ट पर होगी। टेनिस में सुमित नागल दूसरे दौर का मुकाबला खेलेंगे। मुक्केबाजी में पुरूषों के 75 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष कुमार अपनी चुनौती पेश करेंगे। तैराकी में, पुरूषों की दो सौ मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में साजन प्रकाश हिस्सा लेंगे। महिला हॉकी में पूल ए के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम का सामना जर्मनी से होगा।
तोक्यो ओलंपिक में कल का दिन देश की बेटियों के नाम रहा। मुक्केबाजी में छह बार की विश्व चैंपियन और पदक की उम्मीद एम सी मैरीकॉम, बैडमिंटन में पदक की दावेदार पी वी सिंधु और टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मुक्केबाजी की फ्लाइवेट श्रेणी में एम.सी. मेरीकॉम ने प्रीक्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। मैरीकॉम ने डोमनिक रिपाब्लिक की मिगवैलिना हर्नांडिज़ गार्सिया को हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। मैरीकॉम का अगला मुकाबला बृहस्पतिवार को कोलंबिया की वाालेंसिया विक्टोरिया से होगाा। बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने दमदार आगाज करते हुए महज 28 मिनट में इजराइल की सोनिया पोलिकार-पोवा को 21-7, 21-10 से हराया। विश्व की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु का अगला मुकाबला कल हांगकांग की च्युंग एनगान यी से होगा, जो विश्व रैंकिंग में 34वें नंबर पर हैं। टेबल टेनिस में पदक की उम्मीद मनिका बत्रा ने महिला सिंगल्स के तीसरे दौर में जगह बना ली है। विश्व रैंकिंग में 62वें नंबर की मनिका ने युक्रेन की 20वीं वरीयता प्राप्त मारग्रेट पेसोत्सका को हराया। तीसरे दौर में उनका मुकाबला ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलका-नोवा से होगा। नौकायन में अर्जुन लाल जाट और अरविन्द सिंह की भारतीय जोड़ी ने पुरुषों की लाइट वेट डबल्स स्कल स्पर्धा के रेपचेज दौर में तीसरे स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा।
पदक तालिका में चीन छह स्वर्ण सहित कुल 12 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। मेजबान जापान दूसरे और अमरीका तीसरे स्थान पर है। भारत एक रजत पदक जीतकर संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment