Categories: News-Headlines

जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव और सोनिया गांधी सहित कई शीर्ष नेता राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी के 3 उम्मीदवारों को आज गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसमें जे पी नड्डा के अलावा गोविंद भाई ढोलकिया, जशवंतसिंह परमार और मयंक नायक शामिल हैं।

मध्य प्रदेश की 5 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा के चार उम्‍मीदवारों में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, बंसीलाल गुर्जर और श्रीमती माया नारोलिया तथा कांग्रेस के अशोक निर्विरोध चुने गए।

राजस्‍थान से भारतीय जनता पार्टी के दो उम्‍मीदवार चुन्‍नीलाल गरासिया, मदन राठौर और कांग्रेस की सोनिया गांधी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजू जनता दल के देबाशीष सामंत्रे और सुभाशीष खुंटिया को ओडिसा से निर्विरोध चुना गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

7 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.