Categories: News-Headlines

जी-20 वित्‍तीय कार्य समूह की तीसरी बैठक आज से चेन्‍नई के निकट महाबलीपुरम में शुरू हो रही है

भारत की अध्यक्षता में जी-20 वित्‍तीय कार्य समूह की तीसरी बैठक आज से चेन्‍नई के निकट महाबलीपुरम में शुरू हो रही है। तीन दिन की यह बैठक 21 जून तक चलेगी। वित्तीय कार्य समूह जलवायु परिवर्तन के लिए वित्तीय संसाधन समय पर और समुचित रूप में जुटाने, स्थाई विकास लक्ष्यों के लिए धन की व्यवस्था करने और पारिस्थितिकी के लिए क्षमता निर्माण के वित्तीय उपायों पर विचार करेगा।

जी-20 राष्ट्र सामाजिक दुष्प्रभाव रोकने और प्रकृति संबंधी आंकड़ों के लिए निवेश के उपायों पर भी विचार करेंगे। इससे पर्यावरण संबंधी उपाय करने में विश्लेषकों और निर्णय करने वालों के बीच अंतराल दूर करने में मदद मिलेगी। भारत स्थाई वित्तीय पारिस्थितिकी प्रणाली की चुनौतियों का समाधान करने के बारे में 2023 के लिए स्वैच्छिक सिफारिशों का समूह तैयार करने का प्रयास कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.