Categories: News-Headlines

जियो ने अगस्त में 6.49 लाख, एयरटेल ने 1.38 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अगस्त में 6.49 नए लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। इसके बाद भारती एयरटेल का स्थान रहा, जिसने 1.38 लाख नए कनेक्शन जोड़े। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इसके उलट वोडाफोन आइडिया ने अगस्त में 8.33 लाख ग्राहक गंवाए, हालांकि उसका नुकसान जुलाई की तुलना में कम रहा।

जियो ने नये ग्राहक जोड़ने की रेस में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ना जारी रखते हुए अगस्त में 6.49 लाख वायरलेस उपयोगकर्ता जोड़े। इसके साथ ही उसका मोबाइल ग्राहकों का आधार बढ़कर 44.38 करोड़ हो गया।

सुनील मित्तल की अगुवाई वाली भारती एयरटेल ने महीने के दौरान 1.38 लाख ग्राहक जोड़े जिससे उसके कुल वायरलेस कनेक्शनों की संख्या 35.41 करोड़ हो गयी।

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन आइडिया ने अगस्त में 8.33 लाख मोबाइल कनेक्शन गंवाए और इसके साथ उसके वायरलेस ग्राहकों की संख्या घटकर 27.1 करोड़ रह गयी।

जुलाई के आंकड़ों से तुलना करें तो संकटग्रस्त कंपनी ने अपने ग्राहकों के नुकसान को एक हद तक कम कर लिया है। जुलाई में उसने 14.3 लाख ग्राहक गंवाए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

11 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

11 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

13 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

15 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

15 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.