Categories: News-Headlines

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने हिरोशिमा में जी-7 के नेताओं का स्‍वागत किया

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने हिरोशिमा में जी-7 के नेताओं का स्‍वागत किया। इन नेताओं ने आज हिरोशिमा के पीस मैमोरिल पार्क में श्रद्धासुमन अर्पित किये और पौधे भी लगाये। इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा, यूरोपीय परिषद की अध्‍यक्ष चार्ल्‍स माइकल, अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जर्मन के चांसलर ओलाफ शोल्‍ज और यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयेन उपस्थित थे।

छह अगस्‍त 1945 को जापान के हिरोशिमा में विश्‍व का पहला परमाणु बम हमला हुआ था जिसके बाद हिरोशिमा पीस मैमोरियल पार्क ही सुरक्षित बचा था। जी-7 देशों के नेता हिरोशिमा में आज से 21 मई तक होने वाले जी-7 शिखर सम्‍मेलन में भाग ले रहे हैं। जापान वर्ष 2023 में जी-7 की अध्‍यक्षता कर रहा है। उसने ऑस्‍ट्रेलिया, ब्राजील, कोमोरोज, कुक आइलैंड, भारत, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और वियतनाम के नेताओं को आमंत्रित किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.