जापान में नए प्रधानमंत्री फोमियो किशिदा ने इस महीने की 31 तारीख को संसदीय चुनाव कराने की घोषणा की है। उन्होंने कोरोना महामारी से और मजबूती के साथ लड़ने का भी संकल्प लिया।
अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा कि चुनाव से साफ हो जाएगा कि देश की जनता उनमें और उनकी नीतियों में विश्वास रखती है। 64 वर्षीय फोमियो किशिदा ने अपने मंत्रिमंडल का भी खुलासा किया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे तथा पूर्व वित्तमंत्री तारो आसो के कई साथी शामिल हैं।
चुनाव की घोषणा के साथ ही 14 अक्तूबर को संसद भंग कर दी जाएगी। चुनाव कराने की उनकी घोषणा ने कई जानकारों को अचरज में डाल दिया है जिन्हें उम्मीद थी कि चुनाव नवम्बर में होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment