Categories: LifestyleScience

जरूरत की खबर- गर्मियों में बढ़ती एसिडिटी की समस्या:लाइफस्टाइल में करें ये 12 बदलाव, डॉक्टर से जानें एसिडिटी के 9 घरेलू इलाज

गर्मियों में डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो होने से अपच और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। ज्यादातर लोग सीने में जलन, खट्टी डकार, पेट में भारीपन या गले में जलन सामान्य समझकर एसिडिटी के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर ये समस्या गंभीर रूप ले सकती है। साइंस जर्नल ‘नेचर’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, ज्यादा गर्मी, डिहाइड्रेशन और तापमान में बदलाव एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। हालांकि खानपान और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव व कुछ घरेलू उपायों से एसिडिटी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. साद अनवर, सीनियर कंसल्टेंट, गैस्ट्रो सर्जरी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर सवाल- एसिडिटी क्या है? जवाब- एसिडिटी एक कॉमन डाइजेस्टिव इश्यू है। इसके कारण डाइजेस्टिव एंजाइम (एक तरह का एसिड) जरूरत से ज्यादा बनने लगता है। यह भोजन नली (फूड पाइप) में भी आ सकता है। यही खट्टी डकार है। इससे पेट में भारीपन, सीने और गले में जलन महसूस हो सकती है। सवाल- एसिडिटी क्यों होती है? जवाब- पेट में एसिड प्रोडक्शन बढ़ने पर या ये एसिड भोजन नली में आने पर एसिडिटी की समस्या होती है। इसके सभी कारण ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन लोगों को एसिडिटी की समस्या ज्यादा होती है? जवाब- कुछ लोगों में इसका रिस्क ज्यादा होता है। जैसेकि- सवाल- गर्मियों में एसिडिटी की समस्या क्यों बढ़ती है? जवाब- गर्मियों में शरीर का ब्लड फ्लो स्किन की ओर बढ़ जाता है। इससे पाचन तंत्र को जरूरत से कम ब्लड मिलता है और उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इसके अलावा कम पानी पीने, लंबे समय तक खाली पेट रहने और अनियमित खानपान से भी पेट में एसिड का संतुलन बिगड़ सकता है। सवाल- क्या एसिडिटी किसी बीमारी का संकेत भी हो सकती है? जवाब- कभी-कभार होने वाली एसिडिटी खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी होती है। अगर ये अक्सर हो तो किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकती है। जैसेकि- तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सवाल- एसिडिटी के मुख्य लक्षण क्या हैं? जवाब- एसिडिटी होने पर शरीर कुछ संकेत देता है। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- एसिडिटी का घरेलू इलाज क्या है? जवाब- हल्की-फुल्की एसिडिटी को कुछ आसान उपायों से मैनेज किया जा सकता है। ये उपाय पेट को ठंडक देते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। ग्राफिक में घरेलू इलाज देखिए- आइए, अब इन घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं ठंडा दूध ठंडे दूध में मौजूद कैल्शियम एसिड को न्यूट्रल करता है और सीने की जलन कम करता है। हालांकि जिन्हें दूध से एलर्जी होती है, उन्हें इससे बचना चाहिए। सौंफ सौंफ पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद ‘एनेथोल’ कंपाउंड गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी को कम करता है। खाने के बाद सौंफ चबाना या इसकी चाय पीना फायदेमंद है। छाछ छाछ पेट को ठंडक देता है और पाचन सुधारता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। हल्का नमक और भुना जीरा मिलाकर पीना फायदेमंद है। नारियल पानी नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और पेट का pH बैलेंस बनाए रखता है। इससे एसिडिटी और जलन दोनों में राहत मिलती है। केला केला नेचुरल एंटासिड की तरह काम करता है। यह पेट के एसिड को बैलेंस करता है। रोज एक पका हुआ केला खाने से एसिडिटी में राहत मिल सकती है। अदरक अदरक एसिडिटी और गैस की समस्या में फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद ‘जिंजरोल’ कंपाउंड पाचन को बेहतर बनाता है और पेट में बन रहे अतिरिक्त एसिड को कम करने में मदद करता है। अजवाइन अजवाइन में मौजूद ‘थाइमोल’ नामक एक्टिव कंपाउंड पाचन को तेज और एसिडिटी को कम करता है। इसे पानी में उबालकर लेने से तुरंत राहत मिल सकती है। सवाल- एसिडिटी से बचने के लिए क्या करें? जवाब- एसिडिटी से बचाव के लिए रोजमर्रा की आदतों में थोड़ा बदलाव करना बहुत असरदार साबित होता है। ग्राफिक में एसिडिटी से बचने के आसान टिप्स देखिए- सवाल- एसिडिटी हो तो खानपान और लाइफस्टाइल कैसी होनी चाहिए? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखें। जैसेकि- सवाल- कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है? जवाब- अगर एसिडिटी कभी-कभी हो तो घरेलू उपाय और लाइफस्टाइल बदलाव से ठीक हो सकती है। लेकिन कुछ स्थितियों में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है। जैसेकि- ………………
ये खबर भी पढ़िए
जरूरत की खबर- गर्मी में ओवरहीट हो सकते हैं गैजेट्स: ब्लास्ट का रिस्क, जानें डिवाइस को कैसे रखें कूल, फोन में ऑन करें ये सेटिंग नौतपा में तापमान 45°C के आसपास पहुंच जाता है। इसका असर हमारे साथ–साथ हमारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी पड़ता है। वो भी ओवरहीट हो सकते हैं। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप, ईयरबड्स या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आगे पढ़िए…

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

NSA अजीत डोभाल से मिले मार्को रूबियो, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका अपने रिश्तों में नई गर्मजोशी भरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.… Read More

5 hours ago

अवैध कब्जा बनाम सियासत… बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ ‘बुलडोजर का खेला’?

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उनकी सरकार में बुलडोजर की… Read More

5 hours ago

पश्चिम बंगाल में बकरीद पर गाय की कुर्बानी पर प्रतिबंध सही या गलत, सऊदी अरब में क्या हैं नियम

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद धड़ाधड़ फैसले हो रहे हैं. इसमें… Read More

5 hours ago

UP Politics: यूपी की राजनीति में अभी तो बस ‘खेला’ शुरू हुआ है, असली ‘पिक्चर’ अभी बाकी!

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल… Read More

5 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, की गई CBI जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट में राजा चौधरी नाम के वकील ने एक याचिका दायर की है, जिसमें… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.