Categories: News-Headlines

जम्‍मू के उधमपुर जिले में पिछले आठ घंटे में दो बम विस्‍फोट हुए

जम्‍मू के उधमपुर जिले में पिछले आठ घंटे में दो बम विस्‍फोट हुए हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पहला बम विस्‍फोट कल रात साढे दस बजे उधमपुर शहर के डोमेल क्षेत्र में एक पैट्रोल पम्‍प के पास खड़ी बस में हुआ। दूसरा विस्‍फोट आज सुबह छह बजे उधमपुर बस स्‍टैण्‍ड में खडी बस में हुआ।

पुलिस ने बताया है कि इन घटनाओं में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और उनकी हालत स्थिर है। जम्‍मू के अपर पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया है कि शुरूआती जांच में पता चला है कि यह आई ई डी विस्‍फोट हैं।

सेना, बम निष्क्रिय दस्‍ता और अन्‍य एजेन्सियां विस्‍फोट स्‍थल पर पहुंच गई हैं। राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण के विशेषज्ञ भी घटनास्‍थल पर पहुंच गये हैं और जांच के लिए नमूने एकत्र कर लिये गये हैं। राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण द्वारा घटना की जांच कराये जाने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.