Categories: News-Headlines

जम्‍मू-कश्‍मीर में श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनके दो सहयोगी मारे गये

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनके दो सहयोगी मारे गये। एक संवाददाता सम्‍मेलन में प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि कल शाम को शुरू हुई मुठभेड़ रातभर चली इसमें जम्‍मू डिवीजन के रामबन जिले के गुले इलाके का एक स्‍थानीय आतंकवादी और एक पाकिस्‍तानी मारा गया। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मारे गये सहयोगियों में से एक की पहचान ठेकेदार मुदस्सिर गुल के रूप में हुई है। ये मुठभेड़ स्‍थल की एक इमारत में फर्जी और अनधिकृत कॉल सेंटर चला रहा था। वहीं इमारत का मालिक अल्‍ताफ अहमद था जो आतंकियों को पनाह दिए हुउ था।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.