केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सुंजवान छावनी इलाके में आज सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इस में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का एक सहायक उपनिरीक्षक शहीद हो गया और सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। जम्मू के अपर पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया , जिसके बाद छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। मुकेश सिंह ने बताया कि आतंकवादी फिदायीन हमले की योजना बना रहे थे।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल, हथियार और गोला-बारूद, सैटेलाइट फोन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। एहतियात के तौर पर इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और स्कूल दिन भर के लिए बंद कर दिए गए हैं। मुठभेड़ अभी जारी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment