Categories: News-Headlines

जम्मू के नरवाल में हुए विस्फोट के सिलसिले में लश्करे तैयबा का आतंकवादी गिरफ्तार, परफ्यूम आईईडी बरामद

जम्मू-कश्मीर में 21 जनवरी को जम्मू के नरवाल क्षेत्र में हुए विस्फोट के सिलसिले में लश्करे तैयबा के आतंकवादी को आज गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से एक अनूठा परफ्यूम आईईडी बरामद किया गया है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने आकाशवाणी को बताया कि ग्यारह दिनों की मेहनत के बाद जम्मू पुलिस को यह कामयाबी मिली है। उसने जम्मू के रियासी जिले के निवासी आरिफ अहमद को गिरफ्तार किया है। आरिफ सरकारी कर्मचारी होने के साथ ही लश्करे तैयबा का सक्रिय आतंकवादी भी है। वह रियासी निवासी कासिम और वहां के ही अपने संबंधी कमरूद्दीन की मिलीभगत से आतंकी गतिविधियों में लगा हुआ था। कमरूद्दीन फिलहाल पाकिस्तान में हैं। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आरिफ, शास्त्री नगर, कटरा और नरवाल में हुए आईईडी विस्फोट की तीन घटनाओं में शामिल रहा है।

पुलिस महानिदेशक ने यह भी बताया कि आईईडी विस्फोटों का मुख्य उद्देश्य निर्दोष लोगों को निशाना बनाना और जम्मू क्षेत्र में सांप्रदायिक नफरत फैलाना है। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित आई डी ड्रोन के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी थी। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

13 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

14 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

14 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

14 hours ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More

14 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.