जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर में श्रीअमरनाथ यात्रा की पवित्र छड़ी मुबारक की कल पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कोविड से जुड़े दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। कोविड महामारी के कारण लगातार दूसरे वर्ष श्रीअमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई। हालांकि श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन और आरती के सीधे प्रसारण के लिए पहले ही व्यापक प्रबंध किए हैं।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष की स्वामी अमरनाथ जी की पवित्र छड़ी-मुबारक को श्रीनगर के ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में कल श्रावण अमावस्या के अवसर पर सदियों पुराने रीति-रिवाजों के अनुसार प्रार्थना के लिए ले जाया गया। शंख की ध्वनि, मंदिर परिसर और उसके आसपास गूंज उठी और पूरे वातावरण को शुद्ध और मनमोहित कर दिया। वैदिक मंत्रों और भजनों का उच्चारण करके पूजा अर्चना की गई। प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकॉल के बाद कोविड -19 महामारी के कारण प्रार्थना में केवल कुछ साधुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कोरोना महामारी के अंत के लिए सामूहिक प्रार्थनाएं भी की गई। पवित्र छड़ी-मुबारक देवी शारिका को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज श्रीनगर के हरी पर्वत स्थित शारिका-भवानी’ मंदिर में ले जाया जाएगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment