जम्मू-कश्मीर में शीत लहर के कारण राज्य के अनेक भागों में न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। कश्मीर में इन दिनों 40 दिन की कडाके की ठंड का मौसम, चिल्लां कलां जारी है। इन दिनों कश्मीर में डल लेक के साथ-साथ पानी की आपूर्ति वाली पाईपलाइनें भी जम जाती हैं। इस मौसम में ज्यादातर इलाकों में, खासतौर पर ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना रहती है।
श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण दूसरे दिन भी दृश्यता पचास मीटर से कम रही। परिवहन विभाग ने मोटरचालकों के लिए सलाह जारी करते हुए कहा है कि कई वर्षों के बाद इतना घना कोहरा छाया है।